Swarn Prashan Camp

शनिवार, 11 मई 2019  को स्पर्श आयुर्वेद क्लिनिक ने  अपना पहला निशुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर आयोजित किया |

पुष्य नक्षत्र के दिन आयोजित हुए इस शिविर मे  सैकड़ो से भी  अधिक बच्चो ने किया निशुल्क स्वर्ण प्राशन | बच्चो के स्वास्थ को लेकर सभी अभिभावको मे रुचि देखने को मिली l सिर्फ़ इंदौर ही नही अपितु आस पास के शहर जैसे महू, देवास, सिहोर इत्यादि से भी अभिभावको ने क्लिनिक आकर बच्चो का स्वर्ण प्राशन कराया | 1 माह से लेकर 16 वर्ष तक के सभी बच्चे शिविर मे उपस्थित थे | प्रत्येक अभिभावक को लिखित पर्चे के तहत स्वर्ण प्राशन की विस्तृत जानकारी दी गई |

सुबह से शुरू इस स्वर्ण प्राशन शिविर में माता पिता का अपने बच्चो के प्रति प्रेम व उत्तम स्वास्थ की कामना का उत्साह देखना किसी सुखद अनुभूति से कम नहीं था। संख्या कब 100 को पार कर गयी, पता ही नहीं चला।

याद रहे, प्रत्येक पुष्य नक्षत्र सभी अभिभावक अपने बच्चो का “स्पर्श क्लिनिक” पर निशुल्क स्वर्ण प्राशन करा सकते है |

“स्वर्ण प्राशन” के अनेको फायदे

  • यह बच्चे को गंभीर संक्रमण के प्रति सुरक्षा प्रदान करती है | इसमे मौज़ूद स्वर्ण भस्म शरीर की प्रत्येंक कोशिकाओ मे प्रवेश कर वहाँ की विकृति को सही करती है |
  •  नियमित सेवन करने पर बच्चों में शारीरिक विकास शीघ्र देखने को मिलता है |
  • जिन बच्चों की समझने की क्षमता, याद रखने की क्षमता तथा एकाग्रता में कमी होती है, जिसके चलते वे पढ़ाई में कमजोर रहते हैं, उन बच्चों की बौद्धिक क्षमता मे भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं क्योंकि इसमें वचा ब्राह्मी जैसे मेध्य जड़ी बूटियों की उपस्थिति है |
  • भूख नहीं लगने की स्थिति में भी इसके सेवन से निश्चित लाभ होता है |
  • शरीर की त्वचा रुक्ष व कांति हीन होने पर इसके नियमित सेवन से उसमें भी सुधार होना शुरू हो जाता है तथा कुछ ही माह में बच्चे की त्वचा भी सुंदर व कांति युक्त दिखने लगती है |