Holi And You

रखे होली पर त्वचा, बाल, आँखो और नाखूनों का ख्याल ​

रंगों का त्यौहार होली हमारे जीवन में ढेर सारी खुशियों के रंग भर देता है | लेकिन कभी कभी हमारी लापरवाही या दूसरों की असावधानी के कारण इस रंग में भंग पड़ जाता है | इसीलिए ये ज़रूरी है की आप होली खेलते वक्त निम्न सावधानियों बरते जिससे आपकी त्वचा, बाल, आँखों और नाखुनो की सुरक्षा हो सके |

कैसे रखें होली में अपनी त्वचा का ख़याल 

  • होली के एक हफ्ते पहले और बाद bleaching, waxing या facial न कराए | ऐसा करने से त्वचा के छेद खुल जाते हैं और त्वचा के अंदर रंग जाने की संभावना बढ़ सकती है |
  • होली खेलने से पहले अपने शरीर पर मॉइस्चराइज़रक्रीम या तेल लगा लें, ताकि रंग आपके शरीर पर चिपके नहीं और  आसानी से निकल जाये |
  • कानो के पीछे और लिप्स पर वैसलीन भी लगा सकते हैं |
  • होली खेलने से पहले और खेलने के दौरान पानी पीते रहे ताकि आपकी त्वचा dehydrate न होने पाए |
  • अपने साथ aloe vera gel, cucumber juice या गुलाब जल रखे | यदि त्वचा में जलन हो रही हो तो आप इन्हें लगा सकते हैं |
  • सिंथेटिक रंग और केमिकल्स वाले रंगों की जगह आप इको-फ्रेंडली रंगों का इस्तेमाल करें या संभव हो तो सिर्फ गुलाल से होली खेलें |
  • रंग को लगाने के बाद ज्यादा देर तक धूप में या पानी में न रहें |
  • ग्रीन, ब्लैक, सिल्वर और गोल्डन कलर का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा नुक्सान पहुंचाने वाले केमिकल्स होते है |
  • रंगों को धोने के लिए गरम पानी का प्रयोग करें आप पानी में नमक या ग्लिसरीन मिला सकते हैं | इसकी anti-bacterial तथा anti- fungal  गुणो से रंग में मिले केमिकल का असर कम हो जाएगा |
  • रंग छुडाने के लिए आप त्वचा को निम्बू से रगड़ कर भी साफ़ कर सकते हैं | बेसन में कच्चा दूध मिलकर भी रंग छुडा सकते हैं |
  • नहाने के लिए glycerin या aloe vera से निर्मित साबुन  का इस्तेमाल करें और नहाने के बाद पूरे शरीर  नारियल तेल लगा लें |

कैसे रखें होली में अपने बालों का ख़याल 

  • होली के एक-दो दिन पहले से ही शैम्पू करना छोड़ दें |
  • होली खेलने से पहले नारियल तेल से सर को अच्छी तरह मसाज कर लें इससे बाल की उपरी सतह पर तेल की एक परत जम जायेगी और रंग छुड़ाना आसान होगा |
  • होली खेलने के बाद जितनी जल्दी हो सके अपने बालों को शैम्पू से धो लें और कंडिशनर भी लगा लें |
  • स्नान के लिए हल्के गरम पानी का प्रयोग करें |
  • बालो में आप निम्बू का रस लगा कर भी आप बालो से रंग को आसानी से  निकाल सकते है | तेल में निम्बू मिलाने से बालों को कम नुकसान पहुंचेगा |
  • रात को सोते वक़्त अच्छे से तेल लगा लें और सुबह शैम्पू से धो लें|इससे बालों को हुआ नुक्सान ठीक हो जाएगा |

कैसे करें होली में अपनी आँखों का ख़याल

  • आँखें बड़ी संवेदनशील होती हैं और केमिकल से बनें रंगों से इन्हें बहुत अधिक नुक्सान पहुँच सकता है | आँखों की रौशनी भी जा सकती है | इसलिए होली खेलते समय आँखों का विशेष ध्यान रखें |
  • होली खेलने से पहले आँखों के चारों और नारियल तेल की एक परत लगा लें |
  • होली खलेते समय जहाँ तक हो सके आँखों में लेंस ना लगाएं | लेंस में चिपका हुआ रंग infection पैदा कर सकता है |
  • यदि आँखों में रंग पड़ जाए तो आप को गुलाब जल का उपयोग करना चाहिए | आराम न मिले तोकिसी आँख के डॉक्टर की सलाह ले |
  • कभी भी आँखों में रंग या गुलाल जाने पर इसे रगडें नहीं बल्कि पानी की छींटे मारकर आँख धोएं |
  • हरे रंग के सिंथेटिक कलर से खासतौर से बचें जो आँखों को काफी नुक्सान पहुंचा सकते हैं |

कैसे करें होली में अपने नाखुनो की देख-भाल

  • होली खेलने के बाद नाखुनो के उपर रंग लग जाता है तो उसको निकालने में काफी तकलीफ होती है, और खाने के साथ ही रंग हमारे शरीर के अंदर जाने का रिस्क होता है |
  • होली खेलने से पहले नाखुनो में नारियल का तेल लगा कर मालिश करे जिससे आपके नाखुनो के उपर रंग न लग सके |
  • नाखुनो में नेल पोलिश का उपयोग कर सकते हैं और बाद में उसे नेल रिमूवर से हटा सकते हैं |
  • नाखुनो में मोमबत्ती रगड़ सकते हैं, इसकी वजह से आपके नाखुनो में रंग नहीं लगेगा |
  • आपके नाखुनो में आप ग्लिसरीन को भी लगा सकते है जिससे रंग आसानी से निकल जाता है |