Sparsh Ayurveda completes one year

“पिछला एक साल, प्यार मिला बेमिसाल”

स्पर्श आयुर्वेद पंचकर्म वेलनेस क्लिनिक का गत वर्ष 11 मार्च 2018 को कॅपिटल टावर, सपना संगीता रोड,इंदौर पर शुभारंभ किया गया था | सिर्फ़ पिछले एक साल मे कई हज़ार रुग्णओ ने स्पर्श क्लिनिक पर आयुर्वेद चिकित्सा तथा पंचकर्म क्रियाओ का लाभ लिया | रुग्ण सिर्फ़ इंदौर या आस पास के क्षेत्र से ही नही अपितु दूसरे शहरो से भी आए जिसमे शामिल है देवास, धार, उज्जैन, भोपाल, शहडोल, महू, ग्वालियर इत्यादि | पिछले एक साल मे डाबर, धूतपापेश्वर, धन्वंतरि आयुर्वेद सहित अन्य आयुर्वेद फ़ार्मा कंपनीयो के सहयोग से क्लिनिक तथा शहर के विभिन्न स्थानो पर अनेको शिविर लगाए गये | विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ मे भी आयुर्वेद व्याख्यान का कार्यक्रम रखा गया |

एक साल पूरा होने पर आंकलन किया तो पाया की समाज मे आयुर्वेद चिकित्सा को लेकर उम्मीद से अधिक उत्साह है | वजह सिर्फ़ एक….आयुर्वेद की शक्ति असाध्य रोगो को समाप्त करने मे ज़्यादा सक्षम है | पिछले एक साल मे हमने आयुर्वेद को जन जन तक पहुँचाने के अपने उद्देश्य की तरफ कुछ कदम रखे है और इस उद्देश्य को लेकर हमेशा कार्यरत रहेंगे |

  1. निशुल्क परामर्श : स्पर्श क्लिनिक पर प्रति शनिवार सुबह 10 से 2 निशुल्क चिकित्सा परामर्श सेवा शुरु की गयी ताकि प्रत्येक व्यक्ति इसका लाभ ले सके |
  2.  गर्भावस्था आयुर्वेद के संग : गर्भावस्था के दौरान बहुत सी महिलाओ ने स्पर्श क्लिनिक पर “गर्भावस्था आयुर्वेद के संग” के तहत आयुर्वेद चिकित्सा लेकर शिशु को प्राकृतिक प्रकिया से जन्म दिया | आज ये सभी महिलाए और इनका शिशु पूर्ण रूप से स्वस्थ है |
  3. शरीर शुद्धीकरण : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तथा रोगो से लड़ने की क्षमता को बढाने के लिए अनुसंधान आधारित “शरीर शुद्धीकरण” का पैकज त्यार किया गया | इस दस दिवसीय विशेष पैकेज को क्लिनिक पर आए सभी रुग्णओ ने सराहा और बहोतो ने इसका लाभ भी लिया | 
  4. स्पर्श आयुर्वेद पुस्तिका : स्पर्श आयुर्वेद क्लिनिक पर रुग्ण एवं साथ मे आए उनके परिचित इस आयुर्वेद पुस्तिका को पढ़ सकते है | इस पुस्तिका मे हमने क्लिनिक पर की जाने वाली प्रत्येक आयुर्वेदिक एवं पंचकर्म क्रिया की विस्तृत जानकारी और फायदे लिखे है | सिर्फ़ यही नही अपति आयुर्वेद चिकित्सा की शुरुआत और अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया भी बताई है |
  5. आयुर्वेद पथ : औषधिया जितनी ज़रूरी है उतनी ही ज़रूरी है कुछ ऐसी बाते जो रुग्ण के रोग को जल्दी और स्थाई तरीके से समाप्त कर सकती है | हर रुग्ण को अनुसंधान आधारित आयुर्वेद की ये खास जानकारिया “आयुर्वेद पथ” के रूप मे एक पृष्ठ मे प्रदान करना शुरू की गई है | 
  6. निशुल्क सोसाइटी शिविर : आयुर्वेद की जागरूकता किसी एक स्थान से नही फैलाई जा सकती | अगर जन-जन तक आयुर्वेद पहुँचाना है तो जन-जन तक जाना भी पड़ेगा | यही सोच कर हमने “निशुल्क सोसाईटी शिविर ” सेवा शुरू की | इसके लिए कोई भी हमे ऑनलाइन, ई-मेल या फोन के ज़रिए शिविर लगाने की जानकारी दे सकता है | हम हमारी टीम के साथ वहा पहुँच जाएँगे | 
  7. आयुर्वेद वार्ता व जानकारी: आयुर्वेद सिर्फ़ एक चिकित्सा पध्त्ति नही है अपितु जीवन जीने का सही तरीका है | 90 प्रतिशत बीमारियो का कारण कोई और वजह नही बल्कि हमारी अज्ञानता है | अगर आयुर्वेद के सिद्धांतो को समझ लिया जाए और इसका जीवन मे अनुसरण कर लिया जाए तो आप हमेशा निरोगी ही रहेंगे | आप स्वयं के चिकित्सक बन जाएँगे | अगर किसी को भी अपनी सोसाइटी मे या कार्यआँगन मे या किसी भी जगह आयुर्वेद वार्ता और सिद्धांत को समझना है तो हमे बताए | आयुर्वेद सिद्धांतो को समाज को बताने मे हमे खुशी होगी | 
  8. ऑनलाइन परामर्श सुविधा: अब किसी भी शहर से ऑनलाइन सेवा के माध्यम से स्पर्श आयुर्वेद क्लिनिक पर परामर्श लिया जा सकता है | इसके लिए  www.sparshayurvedaclinic.in/online-consultation पर लॉग-इन करके परामर्श लिया जा सकता है | औषधिया रुग्ण के घर तक पहुँचाने की व्यवस्था भी शुरू कर दी गयी है | 
  9. Sparsh YouTube channel: शास्त्र अनुसार आयुर्वेद क्या है इसको सही तरीके से सबको अवगत कराने के लिए   YouTube Channel लॉंच किया गया | www.youtube.com/sparshayurveda को सबस्क्राइब करके आयुर्वेद के सिद्धांतो को समझ सकते है |

“पिछला एक साल, प्यार मिला बेमिसाल”